ॐ
मंदिर के बारे में
भगवान शिव के सबसे पवित्र निवासों में से एक के प्राचीन इतिहास, पौराणिक कथाओं और आध्यात्मिक महत्व की खोज करें

समय के शाश्वत स्वामी
श्री महाकाल मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक हिन्दू मंदिर है। इस मंदिर का मुख्य गर्भगृह उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के समान है। गर्भगृह के पश्चिम, उत्तर और पूर्व दिशा में क्रमशः भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय की सुंदर प्रतिमाएँ स्थापित हैं। दक्षिण दिशा में भगवान शिव के वाहन नंदी की सेवक मुद्रा में मनोहर प्रतिमा स्थित है, जहाँ से भक्तजन अपने आराध्य महादेव को निहारते हैं।
गर्भगृह के ठीक मध्य में भूतभावन महाकाल रजत अवस्थित जलाधारी में लिंग स्वरूप में अपनी सम्पूर्ण ऐश्वर्यता के साथ शाश्वत रूप से विराजमान हैं। उनके शीर्ष पर रुद्र-यंत्र भी स्थापित है, यह रुद्र-यंत्र भक्तजनों की नकारात्मकता का नाश कर उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। । रुद्राभिषेक के समय वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस यंत्र की भी पूजा की जाती है।
गर्भगृह में गणेशजी के समीप ही श्रीराम-जानकी के साथ उनके कल्पांतजीवी भक्त काकभुशुण्डि जी श्री विराजित हैं । तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में उनका वर्णन किया है। यह वही वरंपावन स्थान है, जहाँ से गुरु-शिष्य भक्ति का सूत्रपात हुआ।
शिवलिंग के दोनों ओर दीप स्तंभ भी स्थापित हैं, जो सदैव धृत से प्रज्वलित रहते हैं । गर्भगृह की मुख्य दीवारें गणेशाम्बिका और कार्तिकेय के विविध आयुधों और मांगलिक चिन्हों से सुसज्जित हैं | गर्भगृह के मुख्य द्वार के पास- पास उमा-महेश की प्राचीन मूर्तियाँ और मंदिर प्रांगण में ही एक कक्ष में माता अन्नपूर्णा, सिद्धि विनायक और वीरभद्र जी की आकर्षक प्रतिमाएँ स्थापित इसी कक्ष में एक सिद्ध धूना भी है, जिसमें महाकाल की नित्य प्रति होने वाली भस्म आरती के लिए वैदिक रीति द्वारा गाय के गोबर से बने उपले (कंडे) से भस्म तैयार की जाती है।
मुख्य गर्भगृह की इस संरचना से प्रत्येक दर्शक के मानस पटल पर ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर की छवि स्वतः ही प्रकट हो जाती है और महाकाल के प्रति एक अलग ही श्रद्धा का भाव जागृत हो जाता है | किमधिकम्! दर्शनार्थियों को प्रत्यक्ष यहाँ अनुभव होता है कि वे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में ही उपस्थित हैं।
AboutPage.Intro.P6
महाकाल की अपनी तीर्थयात्रा की योजना बनाएं
स्वयं भगवान महाकाल की दिव्य ऊर्जा का अनुभव करें। अपने दर्शन, पूजा और आवास बुक करें।

